मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, स्मार्ट और आत्मनिर्भर बने ग्राम पंचायतें

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की सभी ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर बनें। अपने संसाधनों को विकसित करें और सरकार पर निर्भरता कम करें यद्यपि शासन की तमाम योजनाएं ग्राम पंचायतों के लिए हैं लेकिन उन्हें स्वयं भी और विकसित होना होगा। वह शुक्रवार को इंदिरा भवन में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना एवं मातृभूमि योजना का शुभारंभ कर रहे थे।

इस मौके पर सीएम ने कहा की इस समय गांव और गांव के बीच स्मार्ट बनने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। अगली प्रतिस्पर्धा हम शहर और गांव के बीच कराएंगे। कहा कि 58000 ग्राम पंचायतें इसी तर्ज पर आगे बढ़े सरकार यह प्रयास कर रही है । ग्राम पंचायतों को अपने संसाधनों से भी जनता को सुविधाएं देनी होगी। हर घर जल योजना में सरकार काम कर रही है लेकिन आगे उसका निर्वहन और इसे लगातार चालू रखने की जिम्मेदारी पंचायतों को उठानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *