उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है।
उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2022
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है. उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है.
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना है. शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा.
आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का देहांत आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ है. मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आठ बार विधायक रहे हैं. वह देश के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं.
