ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-विकास में भेदभाव नहीं, 145 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

सहारनपुर (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी आज सहारनपुर पहुंचे हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम योगी सबसे पहले प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे और फिर महानगर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी आवास योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को मकान की चाबी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 पात्रों को प्रमाण पत्र दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 145 करोड़ रुपये की 243 विकास परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विकास में नहीं कोई भेदभाव :सीएम योगी
मंच से अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर शामली मार्ग लगभग पूरा हो चुका है। सहारनपुर से देहरादून मार्ग 1200 करोड़ रुपये से निर्मित मार्ग देश के बेहतरीन मार्गों के रूप में अपना योगदान दे रहा है। कहा कि सहारनपुर की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। बहुत शीघ्र सहारनपुर के व्यापारियों, नागरिकों को राहत मिली है। 2017 से पहले मुजफ्फरनगर आने में दो घंटे लगते थे। हमने इस पर सात सौ  753 करोड़ रुपये तक किए इस दूरी को कम किया और अब मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की दूरी 45 मिनट की रह गई है। हमने विकास में कोई भेदभाव नहीं किया।

अब प्रदेश में नहीं होते दंगे, निवशकों को कर रहा आकर्षित 
प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगे होते थे। आज वह प्रदेश दंगों से मुक्त हो चुका है, आज उस प्रदेश में क्राइम नहीं है बल्कि इज ऑफ डूइंग बिजनैस के लक्ष्य को प्राप्त करके दुनिया के निवेश को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कहा कि आज तो हमने कुछ योजनाओं का शिलान्यास किया। लेकिन चुनाव के ठीक पहले जिले में मां शाकंभरी के नाम पर यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। आज उसका भव्य भवन बनकर तैयार हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महानगर में आगमन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से अंबाला रोड को तोरणद्वार से सजाया गया है। मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा अंबाला मार्ग से होते हुए महानगर में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। अंबाला रोड पर एक साइड में कई महीनों से सड़क उखड़ी पड़ी है। प्रशासन ने इस सड़क को कवर करने के लिए तमाम मार्ग पर हरे कपड़े से ढक दिया है। मार्ग पर धूल न उड़े इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रशासन ने अंबाला रोड पर रेडी ठेले वालों को हटवा कर पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया है। घंटाघर से लेकर अंबाला रोड की ओर तमाम तरह के वाहनों का संचालन बंद कर रखा है।

महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। इसके साथ ही मैदान को जेसीबी के माध्यम से शनिवार को समतल किया गया और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे दिन और रात में सरकारी तंत्र व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। 

इसी तरह जनता रोड स्थित प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड बनाया गया है, जहां पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। शनिवार को एडीजी जोन राजीव सभरवाल, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड और महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया। रविवार को भी सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जायजा लेते रहे।

Scroll to Top