मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव पर की चर्चा, लता मंगेशकर चौक निर्माण की प्रगति भी जानी

अयोध्या  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अचानक राम नगरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के अचानक अयोध्या पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने निकले थे इसी क्रम में राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने सरयू तट स्थित सरयू होटल में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। लता मंगेशकर चौक के निर्माण कार्य की प्रगति भी जानी। 28 सितंबर को लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचेंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से चौक का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। दीपोत्सव में होने वाले कार्यक्रमो का ब्यौरा अधिकारियों ने सीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीआईजी अमरेंद्र सिंह, एसएसपी शैलेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *