मुख्यमंत्री योगी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों को परखा

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के संदर्भ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर व वाराणसी में होने वाले आयोजन पर वृहद चर्चा की। खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन 25 मई से 3 जून तक होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ से जुड़ी झांकी भी मुख्यमंत्री को दी गई। शुभारंभ 25 मई को लखनऊ व समापन 3 जून को वाराणसी में होगा। 

मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन दिव्य-भव्य हो, जिससे मेहमान खिलाड़ियों-आगंतुकों व प्रशिक्षकों के समक्ष खेलों में भी यूपी की अनुपम छवि हो। 

सीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले बच्चों के रहने-खाने, सुरक्षा की विशेष व्यवस्था हो। आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए संसाधन की समुचित व्यवस्था की जाय। बाहर से आने वाले खिलाड़ी यदि कहीं घूमने बाहर जाना चाहें तो उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *