ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने जताया हर्ष

भारत सरकार द्वारा शनिवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष जताया है।

योगी ने इसको आडवाणी के अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला निर्णय करार दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स के माध्यम से लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किए जाने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न सिर्फ भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं, बल्कि देश और दुनिया में भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता झलकती है।

आडवाणी ने अपने राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित किए हैं। यह पुरस्कार उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मानित करने वाला है। आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दी।

Scroll to Top