मुख्यमंत्री योगी ने 93 बसों को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सुगम यात्रा और सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार है। ये सरकार का दायित्व बनता है कि जिस विश्वास के साथ एक पैसेंजर यात्रा करता है, हमें उसके इस अधिकार का अपने कर्तव्यों के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी अवास पर 93 नई राजधानी सेवा एवं 7 साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हमारे सामने सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों के आंकड़े अत्यंत भयावह है। अगर एक वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश के आंकड़े को ही प्रस्तुत करूं तो एक भयानक दृश्य सामने आता है। तीन वर्ष में कोरोना जैसी बीमारी से जितनी जानें नहीं गईं, उससे ज्यादा मौतें एक वर्ष में सड़क दुर्घटना में होती हैं। ओवरस्पीडिंग के कारण, सड़क इंजीनियरिंग फाल्ट के कारण, या फिर नियमों के उल्लंघन के चलते सड़क दुर्घटना होती है और किसी मासूम की जान जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *