ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, ठंड से बचाव को जल्द शुरू करें कंबल की खरीद

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम को रैन बसेरों के साथ ही निराश्रितों, बुजुर्गों और यात्रियों सहित आम जनजीवन की ठंड से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए तत्काल कंबल की खरीद करने को कहा है अलाव जलाने का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार की ओर से किए जाने वाले इंतजामों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कंबल की खरीद समय से करके जरूरतमंदों में वितरण शुरू कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, नगर निकायों के महापौर और चेयरमैनों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराए जाएं। अब तक बने रैन बसेरों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निरंतर रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने और जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न मिले। रैन बसेरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही निरंतर सैनिटाइजेशन कराने को भी कहा है। रैन बसेरों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जरूरत के मुताबिक अस्थाई रैन बसेरे बनाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के समुचित प्रबंध करने को भी कहा है।

Scroll to Top