मुख्यमंत्री योगी ने 194 करोड़ की लागत से बने कम्हरियाघाट पुल का किया लोकार्पण

गोरखपुर  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी पर बने कम्हरियाघाट पुल का गुरुवार को समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण 193 करोड़  97 लाख 20 हजार रुपए की लागत से हुआ है। यह पुल अंबेडकरनगर से गोरखपुर जनपद को सीधे जोड़ता है।

दोपहर बाद पुल के दूसरे छोर स्थित गोरखपुर जनपद की सीमा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से पुल का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि यह पुल पूर्वांचल में विकास के नए द्वार खोलेगा। पुल के निर्माण को लेकर हुए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि पुल बनाकर हमने लोगों को जोड़ने का काम किया है। तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। तमाम उपलब्धियों का उन्होंने विस्तार से जिक्र किया।

उधर पुल फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कार से पुल का जायजा भी लिया। पूरे पुल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला अंबेडकरनगर के कम्हरिया तक आया और यहीं से वापस पुल की तरफ मुड़ गया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अंबेडकरनगर सीमा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा लगातार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों शहीद हुए भगवान सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *