ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी हो सकते हैं शामिल

अयोध्या  (मानवीय सोच)  श्रीराम जन्मोत्सव 30 व 31 मार्च को अयोध्या में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के 16 जिलों में चल रहे रामायण कॉन्क्लेव का समापन भी चैत्र राम नवमी मेले के दौरान अयोध्या में होगा।

अयोध्या में रामकथा पार्क नयाघाट पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से कराया जाएगा। इसमें प्रभु श्रीराम पर आधारित गायन, वादन, पारंपरिक नृत्य, रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रामलीला आदि के कार्यक्रम होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। कार्यक्रम को भव्य एवं वृहद स्तर पर मनाए जाएगा।

कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन, सिंचाई, बाढ़ खंड, नगर निगम, पुलिस, यातायात, विद्युत, लोक निर्माण, अयोध्या विकास प्राधिकरण, पर्यटन संस्कृति, सूचना, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

घाटों व मंदिरों को विशेष रूप से सजाने संवारने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने इसमें सभी साधू-संतों से भी सहयोग की अपील की है। उप सूचना निदेशक डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि चैत्र रामनवमी मेला में 500 होर्डिंग्स, 1000 स्टैंडी, 25 एलईडी बैन, 20 डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा।

Scroll to Top