मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का प्रदेश के विकास के लिए विजन स्पष्ट था।

उन्होंने देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभायी थी। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत तमाम अधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

अपनी सेवाओं के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 104वीं पावन जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनका जन्म 25 अप्रैल 1919 को आज के उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के एक गांव में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *