मुख्यमंत्री योगी बोले, सड़कों पर नमाज अब बीती बात, धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर भी हटे

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले यूपी को कठिनाई वाला प्रदेश माना जाता था। आज यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। ये ग्रोथ इंजन बनकर सामने आया है। प्रदेश में अब दंगे नहीं होते हैं। संगठित अपराध समाप्त हो चुका है।

आतंकी घटनाएं नहीं होती हैं। धर्म स्थल से शांतिपूर्ण तरीके से लाउडस्पीकर हट गए। अब सड़क पर नमाज या हनुमान चालीसा नहीं होती केवल आवागमन होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोकभवन में पुलिस विभाग में नवचयनित कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व दहशत का सबब थे कि न जाने क्या हो जाएगा। यूपी की कानून व्यवस्था अब सबके लिए नजीर बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लिपिक संवर्ग में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना अच्छा संकेत है। इस संवर्ग में महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान पूरे देश में चल रहा है। पुलिस विभाग में 22000 महिलाओं को छह वर्ष में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *