ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी बोले, हमने ओडीओपी दिया आपने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ दिया

यूपी  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट के आकार पर कहा कि यह बजट पिछले छह साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुए विकास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बजट का आकार तीन लाख 40 हजार करोड़ था जबकि इस बार हमने 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने यूपी को बीमारू प्रदेश बना दिया था हम अगले पांच साल में इसे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। आपने प्रदेश में माफियाओं को खड़ा किया और प्रदेश को विकास के पैमाने पर पीछे जाने को मजबूर कर दिया।

आपने प्रदेश में माफियाओं को खड़ा किया और प्रदेश को विकास के पैमाने पर पीछे जाने को मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट दिया है। आपने ‘वन डिस्ट्रिक वन माफिया’ दिया था। उन्होंने सपा पर प्रदेश के कलाकारों व लघु उद्यमियों का अपमान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की नामौजूदगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर समस्या के सामने दो रास्ते होते हैं। एक… निदान के लिए भाग लो या फिर समस्या देखकर ही भाग लो…। जैसे अभी नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) की कुर्सी खाली है वैसे ही प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार समस्याओं से अपना पीछा छुड़ाकर भाग लेती थी।

16 से 20 फीसदी पहुंचाना है
मुख्यमंत्री योगी ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के कथन को याद करते हुए कहा कि जब संविधान का निर्माण हो रहा था तो संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि हमें कार्य कैसे शुरू किया जाए इस पर अधिक ध्यान देना चाहिए, चुनौती पर नहीं। उन्होंने कहा कि अभी देश की अर्थव्यवस्था में यूपी का योगदान सिर्फ आठ प्रतिशत है। हम इसे 16 से 20 प्रतिशत तक ले जाएंगे। यूपी के पास वो सबकुछ है जिससे प्रदेश तरक्की कर सकता है और हम ये करके दिखाएंगे।

सत्ता पक्ष का दावा, इससे बेहतर बजट आज तक नहीं बना
मंगलवार को विधान परिषद में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने छात्रों, नौजवानों एवं किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। जबकि सत्ता पक्ष ने कहा कि इससे बेहतर बजट अब तक नहीं बना है। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच लगातार नोंकझोंक हुई। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बजट की चर्चा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के हॉस्टलों की दशा खराब हैं। इन हॉस्टलों के गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भाजपा एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उन पर जानलेवा हमला करने वाले और हत्या की धमकी देने वालों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बीएचयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों में जानबूझकर छात्रों को फेल किया जा रहा है। एलआईसी सहित अन्य संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है। इस पर विद्यासागर सोनकर ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। विपक्ष को नहीं दिखाई पड़ रहा है। भाजपा के अरुण पाठक ने कहा कि सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

Scroll to Top