ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, सितंबर तक बढ़ाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

लखनऊ  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को सितंबर तक बढ़ा दी है। यह योजना का छठा चरण होगा। इस दौरान 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करने का लक्ष्य है।

योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल 2020 से मई 2022 तक प्रदेश में कुल 147.77 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का निशुल्क वितरण कराया है।

सरकार ने पिछले साल मई और जून में लाभार्थियों को 14.15 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया। जुलाई 2021 से नवंबर 2021 में कुल 8.45 लाख मीट्रिक टन चावल और 26.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं लाभार्थियों को वितरित किया गया था। योजना के पांचवें चरण में लाभार्थियों को 11.26 मीट्रिक टन चावल और 16.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिया गया।

यूपी सरकार का दावा है कि इस निशुल्क राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम और फिर शपथ ग्रहण के अगले ही दिन हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था और अब सितंबर तक के लिए फिर बढ़ाया गया है।

यूपी चुनाव में प्रचार के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस योजना को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया था। कहा जाता है कि इस योजना का लोगों पर असर दिखा और यूपी में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही।

Scroll to Top