ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कुमाऊं आयुक्त को सौंपा हल्द्वानी हिंसा की जांच का जिम्मा

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गए के मामले पर भड़के हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच होगी। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संबंध में आदेश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव ने अनुसार, आठ फरवरी को हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में हुई घटना की कुमाऊं आयुक्त मजिस्ट्रेट जांच करेंगे और 15 दिन में शासन को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे।

बीते दिन आठ फरवरी को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बनभूलपुरा में हालात का जायजा लेने के लिए पहुंची। उनके साथ डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन हल्द्वानी पहुंचे। मुख्य सचिव ने वहां पर पूरी स्थिति को समझा और परिस्थितियों के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव रतूड़ी ने कहा कि सरकार का यही विचार है कि शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी, जो देश का कानून है वो लागू किया जाएगा। उन्होंने जल्द से जल्द हल्द्वानी में स्थिति सामान्य की जाने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

कर्फ्यू में मिल सकती है ढील

गौरतलब है कि बनभूलपुरा बवाल के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। इससे इंटरनेट सेवा से लेकर सभी तरह की सेवाएं बाधित हैं। लोग परेशान हैं। बनभूलपुरा से दूसरे क्षेत्र के लोग कर्फ्यू में ढील की मांग करने लगे हैं। अगर 10 फरवरी (शनिवार) को स्थिति ठीक रही तो प्रतिबंध में थोड़ी ढील मिल सकती है। वहीं शहर में आज होने वाले परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और सभी विद्यालय आज भी बंद हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि इसके लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा हल्द्वानी से सटे मुस्लिम बाहुल्य वाले क्षेत्रों में भी अधिक सतर्कता बरती जा रही है और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।

Scroll to Top