ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्य सचिव ने कहा, सर्किल रेट की समीक्षा करें डीएम

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में बीते चार साल से सर्किल रेट में परिवर्तन नहीं हुआ है। जिलाधिकारियों को सर्किल रेट की समीक्षा करने की आवश्यकता है। बुधवार को जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म बोर्ड से वन क्षेत्र में बफर जोन के बाहर पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएगी। इससे जिलों में पर्यटकों की आवक बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।मुख्य सचिव ने ईको टूरिज्म का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूल और कालेज में प्रिकॉशन डोज लगाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सहारनपुर के  मंडलायुक्त ने एटीएफ  (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी के किनारे के गांव स्मैक प्रभावित हैं। जहां किशोर और नौजवान स्मैक से नशे की गिरफ्त में हैं। इसी कारण से एटीएफ सेंटर स्थापित किया गया है। एटीएफ सेंटर में एक चिकित्साधिकारी, एक डाटा मैनेजर, एक काउंसलर और एक उपचारिका की तैनाती की गई है। सेंटर में नशे की गिरफ्त में आए लोगों का गुणवत्तापूर्ण उपचार किया जा रहा है। अब तक 28 लोग पूरी तरह से स्वास्थ हो चुके हैं।

हमीरपुर के जिलाधिकारी ने यमुना एवं बेतवा नदी के संगम पर स्थित बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार हमीरपुर नगर में तटबंधों के निर्माण के बारे प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में 6 तटबंधों का सुंदरीकरण कार्य कराया जा चुका है। तटबंधों पर इंटरलाकिंग तथा तटबंधों के किनारे स्थित लोगों के घरों के पास वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। वहीं तटबंध पर फास्ट फूड काउंटर्स खोलने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।

बहराइच के जिलाधिकारी ने नैपियर घास की विशेषताओं की जानकारी दी। बैठक में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Scroll to Top