ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्चों को खूब भाई सीएम योगी संग ठिठोली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर हों और बच्चों से मिलकर उन पर प्यार न लुटाएं, ऐसा हो नही सकता। मंदिर प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, गोसेवा के साथ ही बच्चों से मिलना, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछना और खूब पढ़कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद देना मुख्यमंत्री की दिनचर्या का हिस्सा है। और हां, बच्चों से हर मुलाकात तथा हर बच्चे को सीएम की तरफ से चॉकलेट गिफ्ट मिलना तो तय ही है। इसीलिए बच्चे प्यार से उनको टॉफी बाबा भी कहते हैं।लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की संसदीय सीटों पर प्रचार के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रात्रि प्रवास प्रायः गोरखनाथ मंदिर में ही हो रहा है। चुनाव प्रचार के बाद सीएम योगी सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंगलवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात हमेशा की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले।

भ्रमण के दौरान ही उनकी नजर उन बच्चों पर पड़ गई जो अपने परिवार के साथ बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे।कुछ दूरी पर खड़े होकर कौतूहल से मुख्यमंत्री को देख रहे इन बच्चों की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब सीएम योगी ने उन्हें आवाज देकर अपने पास बुला लिया। फिर क्या था, मुख्यमंत्री ने उनके नाम पूछे कहां और किस क्लास में पढ़ते हो इसकी जानकारी ली। कुछ ही देर में सीएम योगी बच्चों के बीच हंसी ठिठोली करते हुए बिल्कुल उनके दोस्त जैसे नजर आने लगे। कुछ देर की शाब्दिक गुदगुदाहट के बाद मुख्यमंत्री ने अभिभावक के रूप के सभी बच्चों के माथे पर अपना हाथ फेरा। उन्हें खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। विदा करते वक्त सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनका दिल भी जीत लिया गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण के क्रम में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में भी पहुंचे। यहां भोला, गौरी, नंदी, श्यामा आदि नामों की पुकार से गोवंश को अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। मंदिर की गोशाला में सीएम योगी करीब आधे घंटे तक रहे।

Scroll to Top