ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्चों का म्यूजिकल बैंड एकता दिवस पर केवड़िया में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देगा

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया जाएंगे और एकता दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान आदिवासी बच्चों का एक म्‍यूजिकल बैंड प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देगा. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री वहां एकता दिवस परेड में भी भाग लेंगे और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फाउंडेशन कोर्स कर रहे, विभिन्न सिविल सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे. पीएमओ ने कहा कि केवड़िया में आयोजित समारोह के दौरान बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे के आदिवासी बच्चों का एक म्‍यूजिकल बैंड प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देगा और अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करेगा। ये बच्चे कभी अंबाजी मंदिर में भीख मांगते थे.

इस बैंड में शामिल बच्चों ने इसी साल 30 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री के अंबाजी दौरे के दौरान भी प्रस्तुति दी थी। उन्होंने अपने संगीत से प्रधानमंत्री के अंबाजी पहुंचने पर उनका स्‍वागत किया था. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उस वक्त न केवल युवा बैंड के प्रदर्शन की सराहना की बल्कि उसका आनंद भी लिया था.

पीएमओ ने कहा कि ऐसे असाधारण संगीत कौशल सीखने वाले इन जनजातीय बच्चों की कहानी बताने लायक है क्योंकि ये बच्चे कभी अपनी बुनियादी जरूरतों और शिक्षित होने का मौका पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और अक्सर अंबाजी मंदिर के पास भीख मांगते थे.

बयान में बताया कि अंबाजी में स्थित श्री शक्ति सेवा केंद्र नामक एक स्थानीय गैर-सरकारी समूह ने इन बच्चों को शिक्षित करने के लिए न केवल इनके साथ काम किया बल्कि उनके कौशल को भी पहचाना.

प्रधानमंत्री ने इस युवा बैंड को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया आमंत्रित किया है ताकि वे भी ऐतिहासिक दिन पर कार्यक्रम में भाग ले सकें और प्रदर्शन कर सकें.

Scroll to Top