ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

SCO से लौटने के बाद पहली बार दिखे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

बीजिंग (मानवीय सोच) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को SCO समिट से लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। चीन के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक सितंबर के मध्य में उज्बेकिस्तान से लौटे शी जिनपिंग पहली बार नजर आए हैं। अगले महीने कम्युनिस्ट पार्टी की मीटिंग होने वाली है, जिसमें शी जिनपिंग को लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुना जाएगा। इसके अलावा वह पीएलए के अध्यक्ष भी बने रहेंगे। कहा जा रहा है कि शी जिनपिंग को माओत्से तुंग के बाद सबसे महान नेता का दर्जा दिया जाएगा। इससे साफ है कि शी जिनपिंग चीन में बेहद कद्दावर नेता बन गए हैं और लंबे समय तक उनका शासन बना रह सकता है।

बता दें कि शी जिनपिंग के उज्बेकिस्तान से लौटने के बाद ऐसी अफवाहें फैल गई थीं कि उन्हें पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने नजरबंद कर लिया है। यह अफवाहें बहुत तेजी से फैली थीं, लेकिन बाद में पता चला कि विदेश दौरे से आने के बाद वह होम क्वारेंटाइन हो गए थे। कुछ ट्वीट्स में यह भी दावा किया गया था कि बीजिंग और आसपास के शहरों में उड़ानें कम हो गई हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पीएलए की गाड़ियां गुजरती दिख रही थीं। उस वीडियो को लेकर कहा गया था कि चीन की सेना बीजिंग की ओर बढ़ रही है।

हालांकि ऐसे तमाम दावे गलत ही साबित हुए थे। बता दें कि शी जिनपिंग ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एससीओ की मीटिंग में हिस्सा लिया था। इसमें भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। लेकिन लौटने के तुरंत बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि क्या उन्हें नजरबंद कर लिया गया है। इसकी वजह यह थी कि वापसी के बाद वह नजर नहीं आए थे। बाद में पता चला कि वह कोरोना से निपटने की जीरो कोविड पॉलिसी के तहत होम क्वारेंटाइन हो गए थे। अब शायद वह पीरियड पूरा हो गया है, इसलिए अब बाहर निकले हैं।

Scroll to Top