ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जी-20 समिट में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14 से 17 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली शहर में होने वाले G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पहले शी जिनपिंग के समिट में हिस्सा लेने पर संशय था लेकिन शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति के इंडोनेशिया जाने की घोषणा की है। जी-20 समिट में हिस्सा लेने वाले शी जिनपिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई देशों के नेताओं के सात वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे। ऐसे में अब यह चर्चा तेज हो गई है क्या बाली में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच कोई मुलाकात हो सकती है या नहीं।

हालांकि, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात होगी या नहीं इसे लेकर दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली के दौरे पर रहेंगे। बागची ने आगे कहा कि पीएम मोदी इंडोनेशिया में अन्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के साथ भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी किस-किस देश के राष्ट्र अध्यक्षों से मिलेंगे इस संबंध में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

नए कार्यकाल में जिनपिंग की पहली विदेश यात्रा

पिछले महीने सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस के महासचिव के रूप में कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद शी जिनपिंग की यह पहली विदेश यात्रा होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हुआ चुनयिंग ने कहा कि जी-20 सम्मेलन से इतर शी जिनपिंग फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टों सहित नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

आर्थिक सहयोग का बड़ा मंच है जी-20

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच यह पहली व्यक्तिगत शिखर बैठक होगी। हालांकि, इससे पहले दोनों कई शिखर सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा ले चुके हैं। जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है, जो विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। जी-20 दक्षिण पूर्व एशिया में इस सप्ताह और उसके बाद होने वाले तीन शिखर सम्मेलनों में सबसे बड़ा है।

पुतिन ने बनाई दूरी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए इंडोनेशिया में अगले सप्ताह होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। इंडोनेशियाई सरकार के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रूस द्वारा इस साल फरवरी अंत में यूक्रेन पर हमला करने के बाद पहली बार बाइडन और पुतिन किसी विश्व मंच पर साथ आने वाले थे।

Scroll to Top