ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रीलंका के बंदरगाह पर पहुंचने वाला है चीन का जहाज

नई दिल्‍ली   (मानवीय सोच)    भारत  और चीन  के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने की आशंका है. चीन का जहाज, श्रीलंका के बंदरगाह (Sri Lanka Port) की ओर बढ़ रहा है. चीन के एक रिसर्च और सर्वे जहाज (China Research and Survey Ship) के 11 अगस्‍त को दक्षिणी श्रीलंका में चीन द्वारा संचालित हंबनटोटा बंदरगाह (Hambantota Port) पर पहुंचने की संभावना है. इस घटनाक्रम को लेकर संयत प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्‍ता कर्नल नलिन हेराथ ने कहा कि श्रीलंका, भारत की चिंता को भलीभांति समझता है क्‍योंकि यह जहाज सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों पर निगरानी रखने में सक्षम है लेकिन यह एक रूटीन एक्‍सरसाइज है. उन्‍होंने कहा, “भारत, चीन, रूस, जापान और मलेशिया के नेवल शिप्‍स ( नौसेना जहाजों ) ने समय-समय पर हमसे अनुरोध किया है इसलिए हमने चीन को इजाजत दी है. श्रीलंका ने कहा कि जब परमाणु सक्षम जहाज आ रहा हो, केवल तभी हम इजाजत से इनकार कर सकते हैं. यह परमाणु शक्ति से सक्षम शिप नहीं है.”उन्‍होंने कहा कि चीन ने श्रीलंका को सूचित किया कि वे हिंद महासागर में जहाज को निगरानी और नेविगेशन (नौपरिवहन) के लिए भेज रहे हैं. चीन के जहाज युआन वांग 5 (Yuan Wang 5) ने ईंधन भराई के लिए श्रीलंका से इजाजत देने का आग्रह किया था. कर्नल हेराथ ने कहा, “चीन ने हमें बताया है कि वे हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी और नेविगेशन के लिए अपने जहाज को भेज रहे हैं, इसके रुकने का समय 11 से 17 अगस्‍त है. ”

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि चीनी जहाज, बेहद सक्षम और उन्‍नत नौसैनिक पोत है. सूत्र बताते हैं कि भारत इस बात से चिंतित है क्‍योंकि यह परमाणु ऊर्जा संयंत्रों और सैन्‍य ठिकानों की निगरानी रखने में सक्षम है. मामले की सीधी जानकारी रखने वाले एक शख्‍स ने नाम उजागर न करने की शर्त पर एनडीटीवी से कहा, “हम जानते हैं कि भारत और चीन, हिंद महासागर में प्रभाव के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्‍पर्धा कर रहे हैं लेकिन चीन को इस बात को समझना चाहिए-ऐसी स्थिति में भारत को सूचित करना भी उसका कर्तव्‍य है. वैसे भी यह पहली बार नहीं है जब चीन का जहाज हमारे जल क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है.”

Scroll to Top