ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भोपाल में फिर हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव ! एक कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत

भोपाल  (मानवीय सोच)   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक कर्मचारी बेहोश हो गया। और उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले पांच दिन पहले भी इसी स्थान पर गैस लीक हुई थी।

दरअसल भोपाल के ईदगाह हिल्स वाटर फिल्टर प्लांट में गैस का रिसाव हुआ। और यह हादसा वॉल्व खोलते समय हुआ है। फिलहाल गैस के असर से एक कर्मचारी बेहोश हो गया। और उसे आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

बता दें कि ऐसी ही घटना पांच दिन के अंदर दूसरी बार हुई है। इससे पहले 26 अक्टूबर को भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरी गैस का रिसाव हुआ था। जिससे करीब 70 लोग प्रभावित हुए थे। इस दौरान रहवासियो को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। साथ ही पूरे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

वहीं शाहजहांनाबाद में 26 अक्टूबर को हुई क्लोरीन गैस रिसाव मामले में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने जांच को लेकर कहा कि मैनुअली व्यक्ति से गलती नहीं हुई है। यह इक्विपमेंट फेलियर का मामला है। लेकिन पांच दिन के बाद फिर लीकेज होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि क्लोरीन गैस रिसाव पर नगर निगम कमिश्नर का बयान भी जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि ईदगाह फ़िल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस का कोई रिसाव नही हुआ है। प्लांट और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। कर्मचारी द्वारा  कार्य करने के दौरान क्लोरीन गैस की पाइप लाइन को जोड़ने के समय गैस सांस द्वारा खींच ली गयी थी। कर्मचारी का इलाज हो रहा है और वह अब सामान्य है।

Scroll to Top