चौधरी भूपेंद्र का दावा- जनता का गठबंधन योगी-मोदी के साथ है

लखनऊ (मानवीय सोच) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि प्रदेश भाजपा की नई टीम में हर समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके बाद भी कुछ समाज यदि रह गए हैं, तो उन्हें अग्रिम मोर्चों, विभाग और प्रकोष्ठों में अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा ने लगातार अच्छा काम किया है।

आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। चौधरी ने कहा कि सपा के गठबंधन इस बार फिर फेल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सोमवार को अपने आवास पर अमर उजाला से मुखातिब थे। चौधरी से बातचीत के प्रमुख अंश–

नई टीम से आपकी क्या उम्मीदें हैं?
संगठन का गठन तीन वर्ष के लिए होता है। राष्ट्रीय कार्यसमिति ने विशेष परिस्थिति में कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाया है। प्रदेश टीम से कुछ लोग सरकार में गए थे और कुछ लोग अन्य कारणों से बाहर हुए हैं, उनके स्थान को भरा गया है। पहले जो लोग काम कर रहे थे, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। नई टीम भी राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षा के अनुरूप काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *