काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’ (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के सोमवार को सुबह घोषित नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी। सीआईएससीई के एक अधिकारी ने बताया कि 99.47 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता हासिल की जबकि 98.19 फीसदी छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की। सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव जोसेफ इमैनुअल ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा में 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए जबकि 99.65 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की। इसी तरह, 12वीं कक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92 प्रतिशत रहा
