ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ITBP के पर्वतारोहियों ने 7250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट डोम खांग पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की

नई दिल्ली :  (मानवीय सोच)  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस  के शीर्ष पर्वतारोहियों की एक टीम ने इसी महीने 22 और 23 सितंबर को देश के ऊंचे पहाड़ों में से एक- माउंट डोम खांग पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है. यह देश के किसी भी दल द्वारा इस चोटी पर पहला सफल आरोहण है. आईएमएफ के रिकॉर्ड के अनुसार, यह किसी भी दल द्वारा इस चोटी पर पहला आरोहण है. आईटीबीपी ने इसके साथ ही इस पर्वत पर चढ़ाई का नया मार्ग खोल दिया है, जिससे भविष्य में लाचेन घाटी में पर्वतारोहण को बढ़ावा मिलेगा और सिक्किम में साहसिक खेलों और पर्यटन का विकास होगा

अभियान ने लगातार दो दिनों में रोप-1 और रोप-2 के रूप में दो समूहों में चोटी पर चढ़ाई की. रोप-1 का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार ने किया जबकि रोप 2 का नेतृत्व कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने किया. एक महिला सदस्य समेत टीम सहित कुल 13 कर्मी सफल आरोहण दल में शामिल रहे. 

इस अभियान को आईटीबीपी के महानिदेशक डॉ. सुजॉय एल थाउसेन ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बल के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में 11 अगस्त, 2022 को रवाना किया था. 

टीम का नेतृत्व एवरेस्टर कमांडेंट रतन सिंह सोनल कर रहे हैं. माउंट डोम खांग पीक सिक्किम राज्य में स्थित है. चोटी की ऊंचाई 7,250 मीटर या 23,786 फीट है. 05 महिला सदस्यों सहित कुल 21 सदस्य टीम का हिस्सा हैं. पर्वतारोहण के क्षेत्र में ITBP के कई रिकॉर्ड हैं और बल ने अभी तक 230 से अधिक सफल पर्वतारोहण अभियान संचालित करके रिकॉर्ड कायम किया है. 

1962 में स्थापित, ITBP एक विशेष केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है जो लद्दाख के काराकोरम से अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक 3,488 किलोमीटर भारत-चीन सीमा पर तैनात है. बल को साहसिक खेलों के क्षेत्र में विशेष रूप से पर्वतारोहण, स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग और अन्य पर्वतीय खेलों में विशेष उपलब्धियां हासिल हैं. 

Scroll to Top