सीएम ने 1148 पुलिसकर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र : बोले- यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सीएम योगी ने आज 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है। सड़क पर अगर आज नमाज नही हो रहा है तो कहीं भी सड़क पर हनुमान चालीसा भी नहीं हो रहा है।

मैं अक्सर कहता हूं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का हिस्सा बनने के लिए मुझे अच्छा लगा की महिलाओं की भी भागीदारी है। PM मोदी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। भारत को दुनिया के अंदर सम्मान से देखा जा रहा है।

6 पहले लोग उत्तर प्रदेश के प्रश्न प्रदेश के रूप में देखते थे। प्रधानमंत्री ने 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की योजना की घोषणा की थी। इसमें 3 करोड़ शौचालय बनने थे। पहले ढाई साल में सिर्फ 45 लाख ही बन पाए और अगले ढाई साल में पूरा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *