ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ED की कस्टडी से सीएम केजरीवाल ने पहला आदेश किया जारी, जल मंत्रालय को लेकर दिया ऑर्डर

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में बीते गुरुवार को गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से पहला आदेश जारी किया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से जल मंत्रालय को लेकर पहला आदेश जारी किया है। उन्होंने नोट के जरिए जल मंत्री को एक आदेश जारी किया है। इसे लेकर आज यानी रविवार सुबह 10 बजे जल मंत्री आतिशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वह इस प्रेस वार्ता में सीएम के आदेश के संबंध में जानकारी देंगी।

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में उनके आधिकारिक आवास पर दो घंटे की तलाशी के बाद कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया।

जेल से चलेगी सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पार्टी के नेताओं ने आश्वासन दिया है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और “जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।”

विरोध प्रदर्शन की तैयारी में आप कार्यकर्ता

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ता आज रविवार को फिर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

 

Scroll to Top