नई दिल्ली: (मानवीय सोच) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के अंतर्गत ईस्ट विनोद नगर में दिल्ली सरकार के स्कूल में नौए बिल्डिंग ब्लॉक का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ” बच्चो की पढ़ाई की चिंता मां को ज्यादा होती है. मेरी मां मुझे पढ़ाया करती थी. यहां इतनी बड़ी संख्या में मां-बहने आईं हैं. बच्चों का स्कूल शानदार बनने जा रहा है.”
उन्होंने कहा कि पढ़ाई का स्तर पहले से काफी ऊंचा है. अब स्कूलों में फ़्रेन्च, जर्मन, स्पेनिश, जपनिस पढ़ाई जाती है. किसी स्कूल में 4 भाषा पढ़ाई जाती है, तो मैं अपना नाम बदल लूंगा. अब इसकी बिल्डिंग भी सुधर जाएगी. हम स्कूलों में विदेशी भाषा पढ़ाते हैं, अब विदेश की तरह स्कूल की बिल्डिंग भी बनाएंगे.”
सीएम ने कहा, ” 7-8 साल में कितना बदलाव आ गया है. सारे सरकारी स्कूल शानदार होते जा रहे हैं. पहले मजबूरी में बच्चों को लोग प्राइवेट स्कूल भेजते थे. लेकिन अब यहां भेज रहे हैं. ये बड़ी क्रांति हुई है. आज़ादी के बाद सरकारी स्कूल ही हुआ करते थे. आईएएस वैज्ञानिक अरबपति सरकारी स्कूल से ही पढ़े-लिखे थे.”
