ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शराब घोटाले में CM केजरीवाल से आज हो सकती है पूछताछ

दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने आज भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है,फिर भी ईडी समन भेज रही है। आप ने कहा कि रोज समन भेजने की बजाय ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे।

पार्टी ने कहा कि हम आईएनडीआई गठबंधन नहीं छोड़ेंगे। मोदी सरकार इस तरह दबाव ना बनाए। इससे पहले केजरीवाल छह समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री ने हमेशा इन नोटिस को अवैध बताया है और पेश नहीं हुए हैं। उन्होंने इन समन को राजनीति से प्रेरित बताया था। केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया था। मामला अदालत में जाने के बाद ईडी ने 14 फरवरी को फिर से समन कर 26 फरवरी को उन्हें बुलाया था।

ईडी के आरोप पत्र में केजरीवाल का नाम

बता दें कि आबकारी घोटाले मामले में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है। एजेंसी ने कहा है कि आरोपी अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की तैयारी के संबंध में उसके संपर्क में थे।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड़ रुपये की ‘अपराध की आय’ का इस्तेमाल किया था। उधर आम आदमी पार्टी आबकारी घोटाले को फर्जी करार देती रही है। आप का आरोप है कि इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को फर्जी तरीके से जेल में डाला हुआ है।

सीबीआई द्वारा नोटिस भेजे जाने की बात

उधर ईडी के समन को लोकसभा चुनाव को लेकर आप दिल्ली में हुए आप और कांग्रेस के गठबंधन से जोड़ कर देख रही है। आप का आरोप है कि इस गठबंधन के कारण भाजपा परेशान है और मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डालना चाहती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने इसी के चलते सीबीआई को भी सक्रिय कर दिया है। सीबीआई भी जल्द ही केजरीवाल को नोटिस भेजने वाली है और उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। आप का कहना है कि लेकिन हम डरने वाले नहीं है, तक हर मोर्चे पर भाजपा का डटकर मुकाबला करेंगे।

गोपाल राय ने कही थी कानूनी परामर्श की बात

वहीं ईडी के सातवें समन पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि कानूनी परामर्श के बाद समन का मुख्यमंत्री जवाब देंगे। फिलहाल इस संबंध में ईडी को कोई जवाब नहीं दिया गया है। वहीं दिल्ली के कई मंत्रियों ने दावा किया था कि सीएम केजरीवाल को अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार किया जा सकता है।

मामला अदालत में लंबित: भारद्वाज

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में उल्लेख किया कि बजट सत्र चल रहा है और उन्हें 16 मार्च तक का समय चाहिए। अदालत ने भी इसकी अनुमति दे दी। अब फिर से ईडी ने समन जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी को अपनी शर्तों का पालन करना था तो पहले अदालत में क्यों गए? हम अदालत में नहीं गए, लेकिन ईडी गई।

Scroll to Top