ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम नीतीश ने दिए जांच के आदेश ; छात्रा से ‘कॉन्डोम’ वाली टिप्पणी पर फंस गईं IAS अधिकारी

पटना (मानवीय सोच)  एक महिला IAS अधिकारी कंडोम पर टिप्पणी कर फंस गई हैं. अब राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान बाद बिहार के CM नीतीश कुमार ने भी IAS के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा, “दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ कारवाई होगी.

वहीं, इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है, जहां आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा, बिहार महिला बाल विकास निगम की एमडी ने एक स्कूली छात्रा से पूछा कि क्या वह “कंडोम भी चाहती हैं” जब छात्र ने सस्ती सैनिटरी नैपकिन मांगे. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. इसके लिए आईएएस अधिकारी को सात दिनों के भीतर जवाब दाखिल करना होगा.

बिहार की एक स्‍कूली छात्रा ने IAS अधिकारी से सीधा सा सवाल पूछा था, “क्‍या सरकार 20 से 30 रुपये में सेनेटरी पैड्स भी दे सकती है?” इस सवाल का जवाब देते हुए आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने अजीब जवाब दिया. उन्‍होंने कहा, “कल को आप कहेंगी-सरकार जींस भी दे सकती है. और इसके बाद सुंदर जूते क्‍यों नहीं?”

इसके बाद उन्‍होंने कहा, “अंत में आप सरकार से परिवार नियोजन के तरीकों, कंडोम्‍स की भी उम्‍मीद करेंगी. “जब इस स्‍कूली छात्रा ने इस पर कहा कि लोगों के वोट से सरकार बनती है, तो इस IAS अधिकारी ने कहा: “यह मूर्खता की पराकाष्ठा है तो वोट मत करो. पाकिस्तान बनो. क्या आप पैसे और सेवाओं के लिए वोट करते हैं?”

Scroll to Top