ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सहारनपुर में परियोजनाओं का निरीक्षण व बैठक कर शामली पहुुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रदेश  (मानवीय सोच)   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरसावा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा आज सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे पहले पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों और भाजपा के संगठन पदाधिकारियों से बैठक की। इसके बाद दो विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सीएम योगी निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा करने पहुंचे । मंडलीय समीक्षा में सहारनपुर जनपद के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा शामली बंती खेड़ा के लिए रवाना हुए। यहां वह बंतीखेड़ा बिजलीघर पहुंचे हैं।

तेज होगी विकास गति, लापरवाही बरती तो कार्रवाई: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि जनपद में विकास की गति तेज होगी। इसमें अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में प्लाइवुड फैक्टरी लगाने को लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके साथ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के उत्थान का कार्य किया जाएगा।

पुलिस लाइन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 मिनट तक भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। किसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि को दिक्कत आए तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। विकास कार्यों में कोई अधिकारी लापरवाही बरत रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उनके समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे, जिस पर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने, मां शाकम्भरी देवी मंदिर का  सौंदर्यीकरण, छुटमलपुर में इंटर कॉलेज बनाए जाने, मां शाकम्भरी देवी राजकीय विश्व विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से कराने, राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने सहित विकास जुड़े अनेक कार्य पूरा कराने की मांग की।

मुख्यमंत्री सभी कार्यों जल्द पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान राज्यमंत्री और विधायक मौजूद रहे सहित जिला व महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे

Scroll to Top