ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुलायम सिंह को पद्म सम्मान पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ  (मानवीय सोच) 2024 के लोकसभा चुनाव और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज़ 18 के साथ तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की. रामचरितमानस विवाद, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर, या फिर 2024 में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी.  एडिटर इन-चीफ राहुल जोशी के साथ विशेष बातचीत में CM ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मिले पद्म सम्मान पर भी अपने विचार रखे.

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर उठ रहे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘नेताजी को सम्मान का वोट से लेना-देना नहीं’. समाजवादी पार्टी ने कभी नेताजी का सम्मान नहीं किया. समाजवादी पार्टी को सम्मान के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहिए

एडिटर इन-चीफ राहुल जोशी के साथ विशेष बातचीत में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में बेटियों की सुरक्षा के उपाय किए गए तो हिंदू बेटियों के साथ ही मुसलमान बेटियों को भी उसका फायदा मिल रहा है. सीएम योगी ने कहा कि मुसलमानों को जोड़ने का सबसे अच्छा माध्यम बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ समभाव से किया जाने वाला व्यवहार है. उन्होंने कहा कि शासन को पिक एंड चूज की नीति से बचना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि किसी का भी तुष्टिकरण लोकतंत्र की भावना नहीं है. लोकतंत्र सबका साथ, सबका और सबका प्रयास के बल पर चलता है.

 

Scroll to Top