सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय और अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाने की अपील की है। उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की जनता को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास से परिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का मानव जीवन में विशेष महत्व रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म अर्थात फल की इच्छा किए बिना कर्म करने का संदेश दिया है जो हमारे जीवन में प्रासंगिक है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि जन्माष्टमी का पर्व देश और समाज में सौहार्द, भाईचारे एवं एकता को और मजबूती प्रदान करेगा।

सड़क हादसे पर दुख दुख जताया
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *