सीएम योगी का एलान : हर जिले में माफियाओं की भूमि पर बनेंगे गरीबों के आवास

प्रयागराज : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास योजना की चाभी लाभार्थियों को सौंपी। शुक्रवार को लीडर रोड प्रेस मैदान पर आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि यूपी के हर जिले में प्रयागराज की तर्ज पर माफियाओं के कब्जे से भूमि खाली कराकर गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के विकास प्राधिकरण को योजना पर अमल करने का निर्देश जारी किया। 

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के साथ खड़ी है, जबकि पहले की सरकारें माफियाओं के साथ खड़ी थी। माफिया खुलेआम लूट, अपराध और जमीन पर कब्जा करके लोगों से रंगदारी वसूलते थे और सरकारों उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती थी। भाजपा सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को निर्देश दिया कि प्रयागराज में माफियाओं की जमीन खाली कराकर पत्रकारों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और अध्यापकों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए आवास योजना तैयार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *