सीएम योगी का दावा- हर साल मिलेंगी एक लाख सरकारी और 15 लाख प्राइवेट नौकरियां

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) युवाओं के लिए हर साल एक लाख सरकारी और 12 से 15 लाख प्राइवेट नौकरी के मौके सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में यह घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिशन निरामय के तहत संस्थान में आयोजित प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती पाने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मिशन निरामय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए स्टाफ नर्स के 1,974 पदों की भर्ती का उत्तरदायित्व एसजीपीजीआई को दिया गया था। संस्थान ने पदों की भर्ती परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल को शासन को दे दिया था। अब चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए उनकी सरकार बराबर प्रयास कर रही है। इसी प्रयास का नतीजा है कि वर्ष 2017 में जो बेरोजगारी दर 19 थी अब वह घटकर तीन से चार तक आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *