लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रांड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई!
यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया है।
