अखिलेश यादव के गढ़ को सीएम योगी ने दी 412 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दिवंगत नेता माधव राव सिंधया की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने मूर्ति अनावरण के बाद जनसभा के दौरान 412 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनुरी के लोगों का निकाय चुनाव में जीत के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, निराश्रित पेंशन योजना आदि के आंकड़े भी गिनाए। 

सीएम योगी ने कहा कि मैनपुरी में चौराहा माधवराव सिंधिया के नाम पर है और आज उनकी प्रतिमा की स्थापना करने का अवसर हमें मिला है। सीएम योगी ने कहा कि माधवराव सिंधिया का जो स्मारक भैंसरोली में बना है, वह बहुत छोटा है। उसे भव्य और सुंदर बनाने के साथ ही पार्क के रूप में विकसित करने का काम मैनपुरी प्रशासन करेगा। पर्यटन विभाग और सरकार इसमें भरपूर सहयोग देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *