ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने 1354 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टाफ नर्स अस्पताल की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य सेवा को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें। इसकी विश्वसनीयता बढ़ाएं। प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। वह रविवार सुबह नर्सों के नियुक्ति पत्र विवरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व अस्पताल से जुड़े अन्य कर्मचारी अपना व्यवहार ठीक करें। अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सद्भाव रखें। उनकी भावनाओं को समझें। यदि मरीज के प्रति स्टाफ का व्यवहार ठीक होगा तो उनकी मनोदशा बेहतर होगी और बीमारी का असर कम होगा।

बीएससी नर्सिंग करने वालों के लिए व्यवस्था बने। वे बीएससी के बाद एमएससी करें ताकि उत्तर प्रदेश से निकलने वाली नर्स देश के हर हिस्से में अपनी प्रतिभा दिखा सकें। जीएनएम करने वाले पोस्ट बीएससी नर्सिंग के लिए आगे बढें। जहां हैं वहीं पर सीमित न रहें। भविष्य में हमें हर स्तर पर फैकल्टी की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयोग की ओर से चयनित 1354 नर्सों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Scroll to Top