ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने किसानों को दी बड़ी राहत

वर्षा व ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सर्वेक्षण के बाद सर्वाधिक प्रभावित जिलों में जालौन, ललितपुर, महोबा, सहारनपुर, बांदा, बस्ती, झांसी, शामली और चित्रकूट को शामिल किया गया है।

जालौन में फसल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, इसलिए मुख्यमंत्री ने जालौन के लिए सर्वाधिक पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं और चित्रकूट के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने राहत विभाग को तत्काल किसानों के खातों में धनराशि भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण का काम लगभग पूरा हो गया है।

प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को खेतों में स्थलीय आकलन के लिए भेजा गया था। जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के बाद प्रदेश के नौ जिलों में सर्वाधिक नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके विभाग को भेजी गई थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट का अध्ययन करने के तत्काल बाद ही नौ जिलों के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी।

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि जालौन के लिए सबसे ज्यादा पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं ललितपुर, महोबा, सहारनपुर के लिए 3-3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Scroll to Top