ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने ओडीओपी उत्पादों के प्रचार व बिक्री के लिए ओडीओपी मार्ट किया लॉन्‍च

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की प्रदेश में नए उद्यमियों को अपना लघु उद्योग स्थापित करने के लिए 2,00,000 रुपए का ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना लागू की जाएगी। ऋण की समय से वापसी पर 5,00,000 रुपए तक का ऋण दिया जाएगा।

अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने ओडीओपी उत्पादों के प्रचार व बिक्री के लिए ओडीओपी मार्ट लांच किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले युवा उद्यमी कानपुर निवासी नवीन तिवारी व इसरो की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रितु करिधाल को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इन्हें 11-11 लाख रुपए, प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

ओडीओपी उत्‍पादों की वजह से बढ़ा यूपी का एक्‍सपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चीन के उत्पादों की बजाए लोग विभिन्न मौकों पर उपहार के रूप में ओडीओपी उत्पादों को वरीयता दे रहे हैं। ओडीओपी उत्पादों की वजह से उत्तर प्रदेश का एक्सपोर्ट (निर्यात) 86,000 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 2 लाख करोड़ का हो गया है।

सीएम योगी ने कहा- यह गर्व की बात है क‍ि…

उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि अयोध्या में श्री रामलला के विराजमान होने के 2 दिन बाद उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है सभी को इसकी बधाई। केंद्र सरकार से लगातार मिल रहे सहयोग और डबल इंजन की सरकार की वजह से पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनी है। आज उत्तर प्रदेश के लोगों को कहीं भी जाकर अपनी पहचान बताने में गर्व होता है। प्रदेश में शुरू की गई ओडीओपी और विश्वकर्मा सम्मान योजना आज पूरे देश में लागू की गई है, यह उत्तर प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। सुशासन और विकास के वायदे पूरे हो रहे हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने गौरव की ओर बढ़ रहा है। देश का हृदय स्थल उत्तर प्रदेश है जहां सनातन परंपरा को मुख्यमंत्री की अगुवाई में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश की अलग पहचान बन रही है।

Scroll to Top