बस्ती में बोले सीएम योगी : महर्षि वशिष्ठ ने की थी रामराज्य की परिकल्पना, अब हुआ साकार

बस्ती (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिकों को अपने दायित्वों और कर्तव्यों को समझना होगा। कहा कि सभी को भारत के विकास के बारे में सोचना चाहिए। मंगलवार को वह दुबौलिया स्थित एडी एकेडमी में स्वर्गीय डॉ.वाईडी सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने डॉ. वाईडी सिंह के चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के गुणों और योगदान की विस्तार से चर्चा की। साथ ही बस्ती जिले को महर्षि वशिष्ठ से जोड़ते हुए कहा कि इसी जिले के मखौड़ा में रामराज्य की परिकल्पना का संकल्प लिया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। मुंडेरवा चीनी मिल में एथेनाल बनाया जाएगा। इसके अलावा मुंडेरवा की चीनी को देश-विदेश तक भेजने की व्यवस्था बनाई जा रही है। कहा कि बस्ती में महाविद्यालयों को भी विकसित किया जाएगा। यहां नए विषय भी लाए जाएंगे, जिससे आधुनिक शिक्षा का विकास हो सके और यहां के बच्चे बाहर के बजाए अपने ही जिले में शिक्षा पाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *