केरल के छात्रों से मिले सीएम योगी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना’ के युवा संगम कार्यक्रम के निमित्त मंगलवार को आईआईटी पलक्कड़ केरल व लक्षदीप के 45 विद्यार्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर मिले। यहां सबसे पहले मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया। 45 में से 35 केरल व 10 लक्षदीप के छात्र हैं। इनमें 25 छात्र व 20 छात्राएं शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने उन्हें सफल जीवन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया। साथ ही उनके मन की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से शिक्षा मंत्रालय ने यह अभिनव प्रयोग प्रारम्भ किया है। आप जिस केरल से आये हैं, वहीं से कई वषों पहले शंकराचार्य भी आये थे और उन्होंने चार मठ स्थापित किए थे।

कोई किसी भी राज्य का हो पर भाव सबका देश प्रेम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है। ये नई शिक्षा नीति को ही परिलक्षित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपमें से कई लोग पहली बार यूपी आये होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *