सीएम योगी: बोले- 2014 से पहले लोगों ने भरा था पाप का घड़ा, खर-दूषण का हुआ सफाया

चित्रकूट (मानवीय सोच) रामायण मेला परिसर में निकाय चुनाव प्रचार को लेकर सीएम योगी पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर कहकर चित्रकूट के सभी जनता जनार्दन को पूज्य संतों को मेरा प्रणाम।

इस जगह कितना महत्व है, जहां तुलसीदास जी को भगवान हनुमान जी की कृपा से लक्ष्मण जी को राम जी के दर्शन हुए थे। पुराने समय में प्रधानमंत्री खुद पूरे देश में अकेले निकलते थे। अमृत महोत्सव की बारी आई, तो पूरे देश में एक साथ एकत्र होकर के महोत्सव में शामिल होने का काम किया था।

विरासत का हो रहा है सम्मान
भारत में आज क्या नहीं है। एक्सप्रेस हाईवे बन गए हैं, रेलवे की नई-नई लाइनें बिछ रही हैं। मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेहतरीन माध्यम हो रहा है। एयरपोर्ट बन रहे हैं। बड़े-बड़े संस्थान तैयार हो रहे हैं। विरासत का सम्मान हो रहा है काशी में बाबा विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *