ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा, बोले- उन्होंने दुनिया से श्रीराम का साक्षात्कार करवाया

लखनऊ  (मानवीय सोच) महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राजधानी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जन्मोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार वाल्मीकि समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लिए एक आयोग भी बनाया गया है, जिसका चेयरमैन समाज से ही है। समाज के लोगों और सफाई कर्मियों के उत्थान के लिए जो कुछ भी अच्छा होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट आयोग हमें देगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं और आगे भी किये जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा भी है और मान्यता है कि चंद्रमा आज सबसे अधिक चमकीला होता है और धरती के सबसे नजदीक होता है। इस धराधाम पर चांद जैसी शीतलता प्रदान करके रामायण की रचना करने वाले त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि की आज जयंती है। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम का साक्षात्कार हम सबसे करवाया। उन्होंने भगवान राम पर पहला महाकाव्य ‘रामायण’ रचा था, इसके बाद दुनिया भर में इसी ग्रन्थ को आधार बनाकर भगवान राम के चरित्र को रचा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज हम सब महर्षि वाल्मीकि का पावन जन्मोत्सव मना रहे हैं। प्रसन्नता है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर युद्धस्तर पर बन रहा है। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि के पावन धाम और उनकी तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर और यहीं पर संत तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर जैसी पावन स्थली का हमारी सरकार ने सौंदर्यीकरण करके पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कार्य किया है। आज लालापुर में पहाड़ी पर आसानी से जाने के किये रोपवे की भी व्यवस्था की गई है।

Scroll to Top