भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 75 सभाएं करेंगे सीएम योगी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 75 जनसभाएं करेंगे। सीएम 24 अप्रैल को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हर जिले में एक कार्यक्रम होगा, सभी जिलों से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की चुनावी सभाओं की मांग की जा रही है।

निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी 17 नगर निगम के साथ जिला मुख्यालयों सहित बड़ी नगर पालिका परिषद व प्रमुख नगर पंचायतों में जीत का लक्ष्य रखा है। सभी जिलों से सीएम की सभाओं की मांग की जा रही है, पार्टी का चुनाव प्रबंधन शाखा में सीएम व दोनों डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं के चुनावी दौरे तय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन एक से अधिक जिलों में सभाएं करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पहली चुनावी सभा 24 अप्रैल को गाजियाबाद में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *