ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में सीएम योगी : गंगा पार टेंट सिटी का करेंगे निरीक्षण

वाराणसी  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम के दूसरे दिन तकनीकी सत्र के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के आगमन से पहले प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुटा है। बीएचयू में सुफलाम कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे टेंट सिटी की तैयारियों को देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री को अस्सी घाट से बोट के जरिए टेंट सिटी ले जाने की योजना है।

उन्नत खेती और कृषि विकास पर आधारित तीन दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इसके लिए वे शनिवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंच गए। रविवार को संगोष्ठी की तकनीकी सत्र के बाद दोपहर ढाई बजे से होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य सुरेश जोशी भैय्या जी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह संगोष्ठी बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान, भारतीय किसान संघ, भाऊराव देवरस सेवा न्यास और कृषि मंत्रालय की ओर से बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित है।

इसमें भूमि और सतत विकास, भूमि उपयोग, प्रबंधन और कानून, भूमि और स्वास्थ्य, भूमि एवं अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, खेती की पद्धति में बदलाव और उसके परिणाम के साथ ही भूस्खलन, खनन पर मंथन किया जा रहा है।
Scroll to Top