ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिल्म सिटी का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के पास भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जेवर एयरपोर्ट की बगल में यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। इस फिल्म सिटी का निर्माण एक हजार एकड़ जमीन पर किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी के निर्माण का काम प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर को मिला है। बोनी कपूर की कंपनी भूटानी बिल्डर के साथ मिलकर फिल्म सिटी का निर्माण करेगी।

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से बोनी कपूर की कंपनी ने फिल्म सिटी की जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया है। फिल्म सिटी का शिलान्यास 22 से 24 जून के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। शिलान्यास के कार्यक्रम को एक भव्य कार्यक्रम के रूप में डिजाइन किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी मुंबई फिल्म सिटी से भी बड़ी फिल्म सिटी होगी। आपको बता दें कि भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनेगी। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिल्म सिटी का सात चरणों में विकास किया जाना है।

प्रथम चरण 230 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने भूटानी समूह के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाकर विकासकर्ता कंपनी का अधिकार लिया था। कैबिनेट ने भी विकासकर्ता कंपनी को आवंटन पत्र जारी कर दिया है। एक सप्ताह पहले ही फिल्म सिटी के निर्माण को शुरू करने के लिए दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें प्राधिकरण की ओर से कंपनी के सामने कुछ शर्त रखीं।

जिसके बाद निर्माण शुरू करने को लेकर सहमति बनी। शर्त के अनुसार कंपनी को प्राधिकरण के नाम 80 करोड़ रुपये बतौर सुरक्षा राशि जमा करने होंगे। इसके अलावा फिल्म सिटी से मिलने वाले राजस्व का 18 प्रतिशत भी यमुना प्राधिकरण को देना होगा। फिल्म सिटी के लिए मार्ग आदि अन्य जरूरी सुविधाएं प्राधिकरण विकसित करेगा, जबकि इसके डिजाइन और निर्माण का पूरा कार्य कंपनी को करना होगा। बोनी कपूर विशेष प्रयोजन माध्यम संस्था (एसपीवी) भी बनाएंगे, ताकि तय किए गए नियमानुसार डिजाइन व निर्माण किया जा सके

Scroll to Top