सीएम योगी की जनता से अपील- “अफवाहों पर न दें ध्यान”

लखनऊ: (मानवीय सोच) अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ  की शनिवार रात को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ  ने देर रात हुई बैठक में राज्य के पुलिस अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने, राज्य में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है. साथ ही ये भी सुनिश्चित करने को कहा है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *