ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा के गढ़ में CM योगी का चुनावी दांव, मुलायम सिंह की तारीफ करते हुए कह दी ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में मेडिकल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। डबल इंजन की सरकार आम आदमी का ध्यान रख रही है। पांच सौ बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- एक अस्पताल कैसे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को बदल सकता है। यह हम देख सकते हैं। आज 45 मेडिकल कॉलेज यूपी में बन चुके हैं, 14 जो बचे हैं उन पर तेजी से काम चल रहा है। यह प्रधानमंत्री का विजन है।

सीएम योगी ने आगे अपने संबोधन में सपा संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव को बधाई दी की उन्होंने अपने गांव में अस्पताल बना दिया। सीएम योगी ने बिना नाम लिए इशारों में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- पहले लोग सैफई के नाम से डरते थे, अब बदलाव आया है। लोग काम कर रहे हैं। यहां तेजी से काम किया गया है सरकार के प्रयास हुए हैं। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक अच्छा काम कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- यूपी में दस करोड़ आयुष्मान कार्ड बनने हैं। इलाज के लिए की सरकार के पास कोई पैसे की कमी नहीं है। जिन्हें भी जरूरत होगी हम मदद करेंगे। एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस हर जनपद को दी गई है। 108 के रिस्पांस टाइम को कम किया जा रहा है। हर जिले में फ्री डाईलसिस की सुविधा दी गई है। सरकार जो सुविधा दे रही है उसका लाभ मरीज के साथ लोगों को मिल रहा है।

Scroll to Top