ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजमगढ़ के मंच से सीएम योगी की हुंकार: विपक्ष पर प्रहार, कहा- ‘लोगों ने युवाओं को तमंचा दिया

आजमगढ़ (मानवीय सोच) नगर निकाय चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहर के श्रीकृष्ण पाठशाला इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम का उड़न खटोला निर्धारित समय से लगभग एक घंटे देर से हेलेपैड पर उतरा।

मंच से संबोधन शुरू करते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। जिसके चलते देश व प्रदेश का विकास दो गुनी रफ्तार में हो रहा है। वहीं अब इस डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन भी जुड़ जाए तो विकास की रफ्तार तीन गुनी से पांच गुनी तक हो जाएगी। उन्होंने जनपद की धरती को नमन करते हुए कहा कि हमारा आजमगढ़ दुनिया के अंदर कभी अपने ओज व तेज के लिए जाना जाता था। देश की आजादी में भी इस जिले का अहम योगदान रहा है।

आजादी के बाद जिन भी लोगों के हाथो में सत्ता आयी, उन लोगों ने इस जिले व यहां के लोगों का सिर्फ दोहन किया। युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया जब यहां के लोगों के माथे पर पहचान का संकट खड़ा हो गया। 

Scroll to Top